{"_id":"56fac7df4f1c1bf433f0069f","slug":"did-not-find-22-thousand-insurance-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 हजार को नहीं मिला बीमा क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 हजार को नहीं मिला बीमा क्लेम
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दैवी आपदाओं से जूझ रहे किसानों के साथ बीमा के नाम पर बैंकों का खेल जारी है। पिछले वर्षों मेें फसलों का बीमा कराने वाले तमाम किसानों से किश्त वसूल लेने के बाद भी बैंकों ने क्लेम नहीं दिया। बैंक के आंकड़े खुद इसके गवाह हैं। 86 हजार से ज्यादा किसानों का दो अरब 44 करोड़ का बीमा किया गया था। इनमें अब तक मात्र 63,977 किसानों को क्लेम के रूप में सिर्फ 79.50 करोड़ रुपये मिले हैं। 22,835 किसान बीमा क्लेम से वंचित हैं।
विज्ञापन
बैंक आंकड़ों के मुताबिक रबी 2015 में 4,07,050 किसानों का एक अरब 64 करोड़ 73 लाख रुपये का बीमा किया गया था। इसमें अब तक मात्र 40,809 किसानों को क्लेम के रूप मेें सिर्फ 65 करोड़ 74 लाख रुपये दिए गए हैं। इसी तरह खरीफ 2015 में 39,762 किसानों का 79 करोड़ 56 लाख रुपये का बीमा किया गया। इसमें 23,168 किसानों को मात्र 13 करोड़ 50 लाख रुपये क्लेम के रूप में प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर इन दोनों फसलों में अब तक एक अरब 64 करोड़ 79 लाख रुपये बीमा क्लेम का बाकी है। बैंक अधिकारियों का एक ही जवाब है कि बीमा कंपनी पर क्लेम अदायगी के लिए लगातार दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन