{"_id":"5fac27668ebc3e9b7e32c23e","slug":"dhanteras-market-will-break-the-silence-of-epidemic-banda-news-knp5938416162","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी का सन्नाटा तोड़ेगा धनतेरस का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी का सन्नाटा तोड़ेगा धनतेरस का बाजार
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में जेवर खरीदते लोग।
- फोटो : BANDA
बांदा। धनतेरस पर आभूषण से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली घरेलू वस्तुओं की खरीद का शगुन पूरा करने के लिए दुकानदार और खरीदार दोनों ही तैयार हैं। कोरोना महामारी की मार के बाद भी धनतेरस पर बाजार में काफी धन बरसने के आसार हैं।
हालांकि हालात के मद्देनजर सराफा व्यावसायियों ने हाथ खींचकर जेवर का स्टॉक सजाया है। अन्य वस्तुओं के कारोबार भी धनतेरस का शगुन सन्नाटे को तोड़ेगा। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट और गिफ्ट जैसे ऑफर भी खूब हैं। यहां धनतेरस की खरीद-फरोख्त गुरुवार (12 नवंबर) को शाम होगी। दिवाली तक बाजार गुलजार रहेगा।
ये हैं आफर
धनतेरस और दीपावली पर ग्राहकों को लुभाने में फर्नीचर व्यावसायियों/कंपनी ने ऑफर का पिटारा खोल दिया है। 13,500 रुपये में डबल बेड गद्दे के साथ रजाई, कंबल, दो तकिया, बेड सीट मिलेगी। दूसरी कंपनी गद्दों के सेट में दो तकिया मुफ्त दे रही है।
विज्ञापन
अलग-अलग आइटमों पर अलग-अलग ऑफर है। मैट 120 रुपये मीटर से 650 रुपये मीटर में, कुर्सी 325 से 2400 रुपये, गद्दे 1000 से 32000, अलमारी 3800 से 26500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है।
कारोबार में सुधार की उम्मीद
सराफा शैलेश कुमार जड़िया के मुताबिक जेवर खरीद-फरोख्त में कोई स्कीम नहीं है। कोरोना की मंदी से सराफा बाजार घाटे में चल रहा है। धनतेरस पर बेहतर कारोबार की उम्मीद है। हालांकि ग्राहक शगुन के लिए खरीदारी करते हैं।
कंपनी दे रही है ऑफर
फर्नीचर व्यवसायी दीपक दमेले के मुताबिक पिछले साल की तुलना में अबकी आधा माल मंगाया है। कंपनी की ओर से ऑफर हैं। उम्मीद है कि धनतेरस पर बढ़िया कारोबार होगा। हालांकि ग्राहक छोटी वस्तु खरीदकर ही शगुन करते हैं।

शैलेश जड़िया।- फोटो : BANDA

दीपक दमेले।- फोटो : BANDA