{"_id":"fb230ca5e0dbe9ee26c311055144e938","slug":"devotees-celebrated-hanuman-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने मनाई हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने मनाई हनुमान जयंती
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंगलवार को हनुमान जयंती पर मंदिरों में आस्थावानों का तांता लगा रहा। श्रीराम व जय बजरंग बली के उद्घोष गूंजते रहे। मान्यता है कि दीपावली की चतुर्दशी को हनुमान का जन्म हुआ था। सुबह से शुरू हुई हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ देर रात तक लगी रही।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने लाल रंग का सिंदूर (चोला) चढ़ाकर विधिवत श्रृंगार किया। पूजा-अर्चना के बाद आरती उतारी और लड्डुओं का भोग लगाया। संकट मोचन, राजघाट स्थित बनका बिहारी, जमुनादास महावीरन, महेश्वरी देवी, बांबेश्वर, पद्माकर चौराहा स्थित प्रमुख हनुमान मंदिरों में ज्यादा भीड़ रही। सुंदर कांड व हनुमान चालीसा पाठ भी होते रहे।
विज्ञापन