फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Devotees bid farewell to Mother Goddess by inviting her to come early next year

Banda News: अगले वर्ष जल्दी आने का न्योता दे भक्तों ने दी देवी मां को विदाई

Fri, 03 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees bid farewell to Mother Goddess by inviting her to come early next year
फोटो - 32 अतर्रा में देवी पूजन कर विसर्जन की तैयारी करते भक्त। संवाद - फोटो : मैराथन दौड़ के बाद समाजसेवी समाजसेवी अविरल सिंह को सम्मानित करते पाटेश्वरी प्रसाद।
बांदा। विजयादशमी के बाद ग्रामीण अंचलों में स्थापित देवी प्रतिमाओं को शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान भक्तों ने मां जगतजननी से अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना कर मंगल कामनाएं कीं। माता से अगले वर्ष जल्दी आने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन

अतर्रा कस्बे में नवरात्र में 42 देवी पांडाल बनाए गए थे। इसके साथ ही विभिन्न गांवों में 46 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं। शुक्रवार की सुबह से ही प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां शुरु हो गईं। श्रद्धालुओं ने मां की आरती कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। प्रतिमाओं को भक्तों के हुजूम के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजारा गया। बाद में केन नहर में पूजा अर्चना कर जयकारे के साथ प्रवाहित किया गया।
विज्ञापन

बबेरू के मां मढ़ी दाई मंदिर, औगासी रोड, कमासिन रोड, बांदा रोड, अतर्रा रोड, पुरानी तहसील से विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद गुप्ता ने नवदुर्गा कमेटियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। भक्तों ने देवी प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर पुष्पवर्षा की। पैलानी तहसील क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं को केन नदी विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिंदवारी में केंद्रीय पूजा समिति के तत्वावधान में विसर्जन जुलूस निकाला गया। माता के विदाई के समय गाजे-बाजे और ढोल ताशे तो बज रहे थे, लेकिन भक्तों की आंखें नम थीं। देरशाम तक प्रतिमा विसर्जन जारी रहा। बदौसा में स्थापित देवी प्रतिमाओं को भक्तों ने पूजा आरती के बाद विसर्जित किया। नरैनी में स्थापित प्रतिमाओं को बागै नदी में विसर्जित किया गया।

फोटो - 32 अतर्रा में देवी पूजन कर विसर्जन की तैयारी करते भक्त। संवाद

फोटो - 32 अतर्रा में देवी पूजन कर विसर्जन की तैयारी करते भक्त। संवाद- फोटो : मैराथन दौड़ के बाद समाजसेवी समाजसेवी अविरल सिंह को सम्मानित करते पाटेश्वरी प्रसाद।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed