{"_id":"6419f7a6a73eabb74308643c","slug":"devigeet-in-temples-takbir-of-taraweeh-from-mosques-banda-news-c-12-1-135377-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंदिरों में देवीगीत, मस्जिदों से तरावीह की तकबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंदिरों में देवीगीत, मस्जिदों से तरावीह की तकबीर
विज्ञापन
बांदा। दुनिया के दो बड़े और मशहूर धर्म-मजहब मंगलवार से पूरे देश में हिंदू-मुसलिम सौहार्द का संदेश देंगे। मंगलवार ( 22 मार्च ) से मंदिरों में आरती और देवी गीत गूंजेंगे तो मस्जिदों से रमजान की तरावीह की तकबीर और कुरानी आयतें सुनाई देंगी।
चैत्र नवरात्रि मंगलवार से शुरू होंगे। इसी दिन देर शाम (चांद नजर आने पर) मस्जिदों में 20 रकअत तरावीह की विशेष नमाज बजमाअत का आगाज होगा। साथ ही उपवास और रोजे का भी संगम होगा। देवी भक्त उपवास रखकर मां दुर्गा को समर्पित रहेंगे तो दूसरी तरफ इस्लाम के अनुयायी साढ़े तेरह घंटे से भी ज्यादा अवधि का रोजा रखेंगे। नवरात्रि और रमजान की रौनकें खासकर तड़के और शाम सूर्यास्त के बाद से देर रात तक ज्यादा नजर आएंगी। इन्हीं दोनों वक्त में देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ और मस्जिदों में नमाजियों व रोजेदारों का हुजूम होगा।
नवरात्र के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों माहेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, महामाई, चौसठ जोगिनी सहित जिले के अन्य देवी स्थानों को रंगरोगन और सजावट से सजाया गया है। देवी भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। रमजान के लिए मुख्य रूप से जामा मस्जिद सहित शेख सरवर की मस्जिद, हाथीखाना, छावनी, अलीगंज, छिपटहरी, कटरा, मर्दनाका आदि इलाकों की मस्जिदों में नमाजियों व रोजेदारों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।