{"_id":"39a2c496edb5ea8fa1e2c120d44f208f","slug":"development-of-mineral-royalty-will-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज की रायल्टी से अब होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज की रायल्टी से अब होगा विकास
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
Updated Tue, 02 Dec 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनिज से मिलने वाले राजस्व (रॉयल्टी) में अब 50 फीसदी बजट उसी क्षेत्र के विकास मेें खर्च होगा जहां से खनन किया जा रहा है। सरकार के इस आदेश पर सच्चाई से अमल हुआ तो बुंदेलखंड को हर साल एक मुश्त भारी-भरकम रकम की मदद मिलेगी। फिलहाल बुंदेलखंड में खनिज से प्रदेश सरकार को लगभग 510 करोड़ रुपये सालाना रॉयल्टी राजस्व के रूप में मिल रहे हैं।
हाल ही प्रदेश सरकार द्वारा संशोधित की गई उत्तर प्रदेश उप खनिज नियमावली-2014 मेें यह व्यवस्था की गई है कि पट्टा धारक का चयन टेंडर से होगा। इसमें रॉयल्टी/डेडरेंट के अलावा अधिकतम संतोषजनक पैसा देने वाले आवेदक को चयनित किया जाएगा। दूसरे शब्दों में कहे कि जो जितना ज्यादा बोली बोलकर टेंडर लेगा उसी को पट्टा मिलेगा। शासन ने यह भी फैसला किया है कि अतिरिक्त प्राप्त होने वाली इस धनराशि का 50 फीसदी खनिज विकास निधि को दिया जाएगा। जिसका उपयोग खनिज क्षेत्रों के विकास और अन्य संबद्ध प्रयोजनों के लिए किया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत राशि सरकार के खजाने में जमा होगी। गौरतलब है कि बुंदेलखंड के लगभग सभी जनपदों मेें कोई न कोई खनिज है। सातों जिलों से बालू, पत्थर इत्यादि के खनन से लगभग 510 करोड़ रुपये सालाना राजस्व प्राप्त हो रहा है। यूपी और एमपी के बुंदेलखंड में शामिल सभी जिलों में खजिन से कुल राजस्व 894 करोड़ रुपये प्राप्त होता है।