{"_id":"61155e528ebc3ef40432792f","slug":"deposit-capital-can-be-lost-in-the-slightest-mistake-banda-news-knp6458971194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी चूक में गवां सकते हैं जमा पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी चूक में गवां सकते हैं जमा पूंजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को आगाह किया है। कहा कि ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी से बचने को कुछ उपाय जरूरी हैं।
बृहस्पतिवार को अपने कैंप कार्यालय में महानिरीक्षक ने लोगों को बताया कि इसमें संलिप्त लोग खुद को बैंक या ट्रेजरी का अधिकारी/कर्मचारी बताकर वन टाइम पासवर्ड पूछ लेते हैं। फिर जरा सी चूक में जिंदगी की जमापूंजी साइबर ठगी के हवाले हो जाती है। उन्होंने कहा कि कभी भी कोई बैंक फोन पर ओटीपी या खाता का डिटेल नहीं पूछता।
अपना बैंक ब्योरा गोपनीय रखें। पासवर्ड सेफ और सिक्योर होना चाहिए। इसे मोबाइल में सेव नहीं करना चाहिए। न ही सभी यूजर आईडी का पासवर्ड एक रखें। पासवर्ड थोड़ा कठिन डाले और इसे डायरी में लिख लें। एटीएम बूथ में किसी अंजान की मदद न लें।
विज्ञापन
बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर साइबर अपराधी ठग रहे हैं। इससे होशियार रहना चाहिए। आधार कार्ड पर भी नजर रखें। कोई इसकी फोटो कापी न कर पाए। बैंक से पैसा निकालने पर मोबाइल में मैसेज आता है। मैसेज न आए तो बैंक को सूचित करें। आईजी ने साइबर ठगी से बचने के तरीके विस्तार से बताए।