फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dengue strikes; two patients detected in pathology tests

Banda News: डेंगू की दस्तक, पैथोलॉजी जांच में दो मरीज मिले

Wed, 09 Sep 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dengue strikes; two patients detected in pathology tests
फोटो-19- जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीज पंकज। संवाद
फोटो-19- जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीज पंकज। संवाद
विज्ञापन











-एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती
-मरीज को पुरुष वार्ड में बिना मच्छरदानी के कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बारिश थमने के साथ ही जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। दो मरीज डेंगू के मिले हैं। एक मरीज गांव खुरहंड में का है, जबकि दूसरा शहर के स्वराज कालोनी का है। पैथोलॉजी जांच में दोनों डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। एक मरीज को जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि मरीज को अन्य मरीजों के बीच में बिना मच्छरदानी के रखा गया है। दूसरा मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 16 संभावित डेंगू के मरीजों की जांच की गई थी, इनमें से गिरवां थाना क्षेत्र के गांव खुरहंड निवासी पंकज (20) को जांच के बाद डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती किया गया है। मरीज पंकज ने बताया कि वह मुंह की जांच के लिए दिल्ली गए थे, वहां से लौटने के बाद उन्हें बुखार महसूस हुआ, तो उन्होंने जिला अस्पताल में दिखाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कराई तो उसको डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। उधर, शहर के स्वराज कालोनी मोहल्ला निवासी रिद्धी सिंह को जांच में डेंगू की पुष्टि की गई है। हालांकि वह अभी भर्ती नहीं हुईं हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. एसडी त्रिपाठी व डॉ. ह्दयेश पटेल ने बताया कि वायरल से पीड़ित मरीजों की वह डेंगू जांच भी करा रहे हैं, उनमें से एक मरीज को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। बता दें कि गत वर्ष डेंगू बुखार के 52 मरीज मिले थे। सभी का इलाज किया गया था। सभी इलाज के बाद स्वस्थ हुए थे। उधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में प्रतिदिन मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

जिला अस्पताल में है डेंगू जांच की सुविधा
बांदा। जिले की आठ सीएचसी में डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिला अस्पताल में एलिसा से डेंगू की जांच की जा रही है। जिले में सिर्फ जिला अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध है। सीएचसी में अगर कोई मरीज संभावित डेंगू का पहुंचता है तो उसे जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।

---------

जिन मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हो रही है, उन्हें अलग वार्ड में रखा जाएगा। फिलहाल एक मरीज को पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया है। - डॉ. किशुन कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed