फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dengue and malaria memorandum to BJP's CM

डेंगू और मलेरिया पर भाजपा का सीएम को ज्ञापन

Thu, 29 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 29 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria memorandum to BJP's CM
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने के दौरान प्रदर्शन करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जिले में तेजी से फैल रहे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की जांच और इलाज के लिए अलग व्यवस्था करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद भेजे ज्ञापन में कहा कि जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधाएं न होने से लोगों की मौतें हो रही हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को कलेक्ट्रेट में नारों के बीच एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि मलेरिया, डेंगू और चिकगुनिया की जांच का इंतजाम अलग और फ्री हो। मरीज को खून की भरपूर व्यवस्था की जाए। शहर में सफाई और फागिंग तथा मरीजों को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ता सेवा और सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री से मांग की गई कि सीएमओ, सीएमएस और नगर पालिका ईओ को उपरोक्त व्यवस्थाओं के लिए सख्त निर्देश दें। वरना भाजपा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


भाजपा नगर इकाई द्वारा दिए गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष पंकज रैकवार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बालमुकुुंद शुक्ला, अशोक त्रिपाठी जीतू, राजेश गुप्ता, बलराम सिंह कछवाह, प्रभा गुप्ता, उमेश मिश्र, आशीष पांडेय, रीता गुप्ता, जागृति वर्मा, महेंद्र कछवाह, सौरभ गुप्ता, अर्जुन सिंह, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनुराग गुप्ता, संजय त्रिपाठी, देवेंद्र प्रताप सिंह, अनूप कुशवाहा, संजीव निगम नीलू, कल्लू राजपूत, गायत्री पटेल, अशोक सोनकर, सुशील अवस्थी, रामकेश निषाद और उमाकांत त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed