फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   demostration student

Banda News: सीटों में कटौती पर भड़के छात्र, लगाया जाम

Thu, 05 Sep 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
demostration student
बांदा। सीटों में कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को दोपहर पंडित जेएन महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम व प्राचार्य को ज्ञापन देकर निर्धारित स्नातक व परास्नातक में निर्धारित सभी सीटों पर प्रवेश लेने की मांग की। आरोप लगाया कि इस वर्ष दूसरी मेरिटलिस्ट के बाद ही तीसरी मेरिट लिस्ट निकाल दी गई, जिससे छात्र-छात्राओं का हक मारा जा रहा है।
विज्ञापन

छात्र नेता लव सिन्हा व शैलेंद्र कुमार वर्मा की अगवाई में छात्र-छात्राएं पंडित जेएन महाविद्यालय में इकट्ठा हुए और बाहर सड़क पर धरना दिया। महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति, डीएम को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य प्रो. केएस कुशवाहा को सौंपा। इसमें बताया कि महाविद्यालय प्रशासन प्रवेश सीट ज्यादा होने के बावजूद कम सीटों में प्रवेश फार्म जमा कर रहा है। बाकी सीट चहेतों के लिए बचा रखी हैं, जिसमें मोटी रकम लेकर एडमिशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले कभी भी दूसरी लिस्ट के बाद पहले आओ पहले पाओ की नीति के साथ प्रवेश नहीं किया जाता था। तीसरी मेरिट लिस्ट आया करती थी। इस वर्ष दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद ही तीसरी मेरिट लिस्ट निकाल दी गई। छात्र-छात्राओं का हक मारा जा रहा है। मेरिट वाले छात्रों का प्रवेश नहीं हो पाया। प्राचार्य की नियत प्रवेश को लेकर सही नहीं है। बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवार के छात्र निराश हो रहे हैं। उनसे सीटें खत्म होने की झूठ बात कह दी गई। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पिछले वर्ष की तरह सीटों में बढ़ोत्तरी की जाए। आरोप है कि धरने में अधिकारी नहीं पहुंचे। प्राचार्य ने एक हफ्ते में सीट बढ़वाने व जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुधांशु सिंह चौहान,शुभांशु खरे, दीपक गुप्ता योगेंद्र पाल,अभय पाल,शुभ त्रिपाठी, उदय सिंह डेविड, शिवा शुक्ला, सुमित भारती, शैलेंद्र सिंह पटेल, आशीष अवस्थी,शनी पटेल, महेंद्र सिंह आदि छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed