{"_id":"5c1545f3bdec22554604ee95","slug":"demostration-for-water-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी, बिजली के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी, बिजली के लिए प्रदर्शन
Sat, 15 Dec 2018 11:50 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोकतांत्रिक जनता दल कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
लोकतांत्रिक जनता दल ने पानी, बिजली आदि समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया। इसके पूर्व बैठक में मंडल अध्यक्ष रामसुफल यादव ने कहा कि 20 रुपये डिलीवरी चार्ज वसूलने के बाद भी 70 फीसदी उपभोक्ताओं घर सिलिंडर नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में पॉस मशीनें काम नहीं कर रहीं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा। महिला मंडल अध्यक्ष साधना द्विवेदी ने महिला उत्पीडन की घटनाओं पर चिंता जताई। जिलाध्यक्ष हरि मोहन गुप्ता ने क्षतिग्रस्त फसलों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। भदावल नहदी पर स्वीकृत पुल का जल्द निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव रामलखन यादव, महेश कुमार, हनुमान मिश्रा, पन्नालाल, बिंदा प्रसाद, राकेश कुमार, गेंदालाल यादव, हीरा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन