{"_id":"6127d3298ebc3e0605285005","slug":"demonstration-of-teachers-for-restoration-of-old-pension-banda-news-knp648407590","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बांदा। पुरानी पेंशन व्यवस्था समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों व शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि नई पेंशन योजना शिक्षक हित में नहीं है। पुरानी पेंशन ही वृद्धावस्था का आधार है। इसे बहाल किया जाए। शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा अनुमन्य किया जाए। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए।
महंगाई भत्ते की जो कटौती की गई है, उन किस्तों की वापसी की जाए। शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाए। सामूहिक बीमा जो 2014 से बंद कर दिया है उसे चालू किया जाए। शिक्षक की द्विपाली व्यवस्था को समाप्त किया जाए आदि मांगे शामिल रहीं।
विज्ञापन
धरने में मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पतिराखन सिंह, लाल बिहारी कुशवाहा, जिला मंत्री देशराज सिंह समेत जमुना प्रसाद पांडेय, राघवेंद्र सिंह, अजीत सिंह पटेल, मंगल प्रसाद, रामप्रसाद, हरितांकर भारतीय, नीरज मिश्रा, शिवगोपाल गुप्ता, ओम प्रकाश निगम, अनूप विश्वकर्मा, धर्मेंद्र, कुलदीप तिवारी, जगदीश गोयल, लोकेंद्र सिंह परमार आदि शामिल रहे।