{"_id":"600b137a8ebc3e333f770a5b","slug":"demonstration-of-electricity-workers-banda-news-knp607571189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरना देते बिजली कर्मचारी संघ सदस्य।
- फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर समान कार्य के लिए समान वेतन का फार्मूला लागू करने की मांग की है। संघ की बांदा इकाई ने 15 सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को यहां मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में मंडल स्तरीय धरना दिया और पावर कारपोरेशन अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
आंदोलन के दूसरे चरण में संघ ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर एक दिवसीय यह आंदोलन किया। प्रांतीय उप महामंत्री रामलाल पाल ने कहा कि तेलंगाना सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी सभी संविदा कर्मियों को समायोजित किया जाना चाहिए।
दक्षिणांचल महामंत्री अनिल यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए न्यूनतम वेतनमान और समान कार्य के लिए समान वेतन का फार्मूला लागू हो। जोनल मंत्री आनंद पाल ने अवर अभियंताओं की तरफ टीजी-2 कर्मियों को भी 4200 रुपये का ग्रेड-पे देने की मांग की। पुरानी पेंशन बहाली को कहा।
विज्ञापन
धरना और प्रदर्शन का संचालन उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने किया। इस मौके पर देवेंद्र तिवारी, अनीस अहमद, फरीद, राजू, अभिषेक मिश्रा, नसीम अहमद, असगर हुसैन, संजय कुशवाहा, रवि शंकर, विष्णु द्विवेदी, उमेश, मानवेंद्र पाल, मुकेश, वकील राम, लक्ष्मीनारायण, कमाल अहमद समेत चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के बिजली कर्मी शामिल रहे।