फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand list of construction works of District Panchayat

जिला पंचायत के निर्माण कार्यों की मांगी सूची

Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand list of construction works of District Panchayat
Demand list of construction works of District Panchayat - फोटो : BANDA
बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला पंचायत के सभी 408 स्वीकृत निर्माण कार्यों की ब्लाकवार सूची तलब की है। साथ ही किराया न देने वाले दुकानदारों को नोटिस और आरसी जारी करने के निर्देश दिए हैं। मदवार बजट न बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए वर्ष 2020-21 का मदवार बजट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रशासक का चार्ज संभालने के बाद डीएम ने बुधवार को जिला पंचायत में पहली बैठक की। पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। बताया गया कि 408 स्वीकृत कार्यों में 60 फीसदी पूरे हो चुके हैं। डीएम ने अधूरे कार्यों की भी लिस्ट मांगी। आय के स्रोत, संपत्ति, बजट व बाइलाज इत्यादि देखे। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिए कि संपत्ति रजिस्टर न बना हो तो तत्काल बनाएं। मौके पर जाकर संपत्ति का सत्यापन करें। कर अधिकारी ने बाइलाज के मुताबिक सात मदों से टैक्स वसूली के बारे में बताया। खनिज परिवहन शुल्क में वित्तीय वर्ष 2020-21 से निविदा में 2.12 करोड़ का ठेका दिया गया है। 14 रवन्ना क्षेत्रों से वसूली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने इन स्थानों में तैनात कर्मियों के नाम, पते व फोन नंबर पेश करने को कहा। बताया गया कि 10 चक्का ट्रक के ऊपर 200 रुपये, 6 चक्के पर 150 रुपये रवन्ना लिया जाता है। डीएम ने खबरदार किया कि कहीं भी अवैध वसूली नहीं होना चाहिए। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी एलएन खरे, प्रभारी सहायक अभियंता राकेश कुमार, अवर अभियंता रामकुमार त्रिपाठी, वित्तीय परामर्शदाता पंचानन वर्मा, लेखाकार वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed