फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand for the arrest of the killers of the student

Banda News: छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 24 Aug 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 24 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Demand for the arrest of the killers of the student
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव में 20 अगस्त की रात स्नातक छात्र की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी को जेल भेजने से गुस्साए परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

जौरही गांव निवासी मृतक छात्र प्रेमचंद्र के पिता राजेंद्र के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने एसपी से बताया कि घटना में हत्यारोपी राजू के साथ उसका बड़ा भाई, पिता और हत्यारोपी की पत्नी भी लाठी-डंडा लेकर आए थे। सबने उसके पुत्र को पकड़ लिया था। तब हत्यारोपी राजू ने उसके पुत्र के गले, सीने, पेट और हाथ में चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इस घटना में मृतक प्रेमचंद्र के भाई आदित्य, चाची सुनैना व दादी बुधिया को भी चोट आई थी। उनका मेडिकल नहीं कराया गया है। थाने में दी गई तहरीर को बदलकर सिर्फ हत्यारोपी राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। ग्रामीणों के पत्र पर सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने विवेचना में दौरान अन्य शामिल लोगों के नाम बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed