फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Delivery done in ambulance, mother and newborn died, father said did not inform about daughters pregnancy

UP: एम्बुलेंस में कराया प्रसव...मां और नवजात की मौत, पिता बोले- नहीं दी बेटी के गर्भवती होने की जानकारी

Fri, 05 Jan 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:38 PM IST
सार

Banda News: पैलानी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मायके पक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है। शव का दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Delivery done in ambulance, mother and newborn died, father said did not inform about daughters pregnancy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में निजी अस्पताल से रेफर एक प्रसूता ने निजी एम्बुलेंस में ही छह माह के बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे को परिजनों ने कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। परिजन मां-बच्चे का शव लेकर गांव आए।

विज्ञापन

यहां मायके पक्ष द्वारा ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया। जिस पर दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव निवासी सोनम (22) को छह माह का गर्भ था।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बांदा के एक निजी अस्पताल में दिखाया था। निजी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। सोनम के ससुर सुरेश सिंह, देवर हिमांशु सिंह व परिवार की अन्य महिलाएं उसे निजी एम्बुलेंस से लेकर कानपुर जा रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बच्चे को हैलट में भर्ती कराया
लेकिन रास्ते में सोनम को प्रसव पीड़ा होने लगी, उसने एम्बुलेंस में ही छह माह के बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद कानपुर हैलट अस्पताल पहुंचने पर सोनम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने उसके बच्चे को हैलट में भर्ती कराया। जहां रात में इलाज चलने के बाद सुबह बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

शव का दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया
मां-बच्चे की मौत होने पर परिजन उसे लेकर गांव वापस आ गए। उधर, पैलानी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मायके पक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है। शव का दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

पिता बोले-नहीं दी बेटी के गर्भवती होने की जानकारी
गांव में सोनम के मायके मझींवा गांव से पहुंचे पिता छत्रपाल सिंह ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि सोनम का पति रजोल सिंह गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। पांच दिन पहले वह गांव से गुजरात गया है। 15 महीने से उसकी पुत्री की खैर खबर नहीं दी गई। उनकी पुत्री कमजोर हो गई थी। गर्भवती होने की जानकारी भी नहीं दी गई। जब वह गांव पहुंचे, तो उनकी पुत्री और बच्चे का शव देखने को मिला। पिता ने पुत्री के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed