फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Defying the orders of the Director General of hospitals

महानिदेशक के आदेश को अस्पतालों में ठेंगा

Wed, 12 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 12 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Defying the orders of the Director General of hospitals
छुट्टी के दिन भी ओपीडी खोलने का है निर्देश बबेरू और नरैनी सीएचसी में कई कुर्सियां खाली जिला अस्पताल में भी कक्ष से नदारद मिले डाक्टर - फोटो : अमर उजाला

बांदा। डेंगू के प्रकोप के चलते छुट्टी के दिनों में सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खोलने के प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा जारी सख्त आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। अस्पतालों को खोलने की रस्म अदायगी तो हो रही है, लेकिन डाक्टर और स्टाफ नदारद हैं। मरीज मायूस होकर बैरंग लौट रहे हैं।

विज्ञापन


महानिदेशक सुनील श्रीवास्तव ने सात अक्तूबर 2016 को जारी आदेश में कहा है कि डेंगू से प्रभावित जनपदों में रविवार और अन्य छुट्टी के दिनों में भी अस्पताल की मेडिकल ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खोली जाए। इसमें मेडिकल संबंधी सुविधाएं उपलब्ध रखी जाएं। मंडलीय अपर निदेशकों को इसका कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। अपर निदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को यह आदेश भेज दिया है, लेकिन महानिदेशक के आदेशों का कई स्थानों पर मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक और एक चिकित्सक नदारद थे, जबकि मरीजों की खासी भीड़ थी। 139 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इकलौते एमपी धीरेंद्र सिंह ने 53 मरीजों की जांच की। बताया गया कि अधीक्षक डॉ. बीएस राजपूत और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनवर अवकाश पर हैं। अस्पताल का कोई कर्मी यह नहीं बता पाया कि वे कब आएंगे। परास गांव का अवध लाल, अछाह गांव का बुखार पीड़ित चंद्रकिशोर सिंह इत्यादि दवा और इलाज के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार को सीएचसी में महिला चिकित्सक, एलटी और परामर्शदाता बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। कई कर्मचारी भी बिना छुट्टी लिए त्योहार मनाने चले गए। ओपीडी का जिम्मा डॉ. जीवन प्रकाश संभाले रहे। महिला चिकित्सक स्नेहलता, लैब टेक्नीशियन विनय और परामर्शदाता शाहीन व परिवार कल्याण के मनीष गुप्ता उपस्थित थे। चिकित्साधीक्षक डॉ. नीरज पटेल का मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ। उधर, बांदा जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. एसएन गुप्ता कक्ष में नहीं मिले। बताया गया कि आपरेशन रूम में हैं। डॉ. टीआर सरसैय्या के बारे में बताया गया कि वे सीएमएस कक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed