फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Decision of medical examination of accused JE on 21

आरोपी जेई की मेडिकल जांच का फैसला 21 को

Thu, 17 Dec 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Decision of medical examination of accused JE on 21
Decision of medical examination of accused JE on 21 - फोटो : BANDA
बांदा। बच्चों के यौन शोषण के आरोपी निलंबित जेई रामभवन की दिल्ली एम्स में फोरेंसिक और वाइस (आवाज) की जांच की अनुमति के लिए सीबीआई की दी गई दो अर्जियों पर पॉक्सो अदालत 21 दिसंबर को फैसला सुनाएगी। इसी दिन आरोपी की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाने पर भी सुनवाई होगी।
विज्ञापन

चर्चित कांड की जांच कर रही सीबीआई के उपाधीक्षक अमित कुमार ने अदालत में पिछली पेशी में दी अर्जी में कहा था कि आरोपी रामभवन की मेडिकल और फिजियोलॉजिकल तथा वाइस (आवाज) के सैंपल की जांच के लिए एम्स दिल्ली ले जाना है।
विज्ञापन

सीबीआई ने इसकी अनुमति मांगी थी। गुरुवार को पंचम अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मोहम्मद रिजवान अहमद के समक्ष सीबीआई की ओर से एडीजीसी मनोज दीक्षित और अभियुक्त के अधिवक्ता देवदत्त तिवारी व अनुराग पटेल ने अपनी-अपनी दलीलें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से एडीजीसी रामसुफल सिंह भी उपस्थित रहे। सीबीआई की ओर से दलील दी गई कि बरामद वीडियो की आवाज की जांच कराई जानी है। इसके अलावा आरोपी की शारीरिक चेकअप भी कराया जाना जरूरी है। यह एम्स नई दिल्ली में होगा।

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई/आदेश के लिए 21 दिसंबर निर्धारित की। गौरतलब है कि आरोपी की न्यायिक हिरासत भी 21 दिसंबर तक है। उसी दिन इस पर भी सुनवाई के बाद आदेश करेगी।

Decision of medical examination of accused JE on 21

Decision of medical examination of accused JE on 21- फोटो : BANDA

Decision of medical examination of accused JE on 21

Decision of medical examination of accused JE on 21- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed