{"_id":"5755be734f1c1b5d439c510b","slug":"debt-troubled-heart-attack-death-of-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खेतों में किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंदाघाट। फसल तबाही और कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तहसीलदार और राजस्व कर्मियों ने गांव पहुंचकर परिवार से आर्थिक स्थिति व घटना की जानकारी ली। सदर तहसील के बेंदा ग्राम पंचायत के मजरा बड़ी लोहारी गांव निवासी कन्हैया लाल सिंह (55) पुत्र बरदानी सिंह की सोमवार को सुबह खेत में तबियत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
भाई-भतीजों ने उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पत्नी रामप्यारी ने बताया कि मृतक के नाम 14 बीघा जमीन है। पिछले वर्ष पुत्र संजय का ट्रेन दुर्घटना में हाथ कट गया था। उसके इलाज में लगभग छह लाख रुपये खर्च हुए। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, बेंदा शाखा से एक लाख 65 हजार रुपये और ग्रामीणों व रिश्तेदारों का पांच लाख रुपये कर्ज है। इसी सदमे में वह चिंतित रहता था।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह ने घटना की जानकारी एसडीएम अनुज सिंह को दी। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार सुनील कुमार पटेल, कानूनगो खुमान सिंह, लेखपाल उदयवीर ने मृतक के घर पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन