{"_id":"58ff99b84f1c1b9d65c0d6d5","slug":"death-of-young-girl-by-bolero-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से युवती की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो की टक्कर से युवती की मौत हो गई। अन्य घटनाओं में दो बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के मुड़ेरा गांव निवासी संता देवी (25) पत्नी रामकिशोर रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने मायके धौरहरी (चित्रकूट) आई थी। सोमवार को शाम फुफेरे भाई भैरम (35) पुत्र गंसी के साथ अतर्रा कस्बे से शादी की खरीदारी कर बाइक पर गांव लौट रही थी। बदौसा थाना क्षेत्र के उसरा नाले के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को पीएचसी बदौसा पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे भैरम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। उधर, शहर के बिजलीखेड़ा निवासी शांति देवी (45) पत्नी रामखिलावन मंगलवार को दोपहर तिंदवारी रोड पर कार के डिवाइडर से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार चला रहे पति को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी अरविंद (17) पुत्र राजाराम साइकिल पर जाते समय गांव के अंदर बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बाइक चालक अशोक (40) पुत्र कल्लू तिवारी को भी चोटें आईं हैं। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी सुशील (18) पुत्र मूलचंद्र मंगलवार को दोपहर बालू के ढेर में बाइक फिसलने से घायल हो गया।