फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   death of farmer

Banda News: ट्रैक्टर से अहली करते समय ट्रैक्टर पलटा, किसान की दबकर मौत

Tue, 01 Aug 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
death of farmer
कमासिन। धान की बेड़ लगाने के लिए अहली करते समय ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गिरकर नीचे दब गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी अरुण (28) सोमवार को दोपहर दो बजे करीब धान की बेड़ लगाने के लिए ट्रैक्टर से खेत की अहली कर रहा था। तभी ट्रैक्टर का पहिया बंधी के ऊपर चढ़ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें अरुण ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे को देखकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने ट्रैक्टर को सीधा कर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भतीजे हर्ष ङ्क्षसह ने बताया कि अरुण चार भाइयों में छोटा था। पिता के नाम १७ बीघा जमीन है। वह किसानी करता था। उसके पत्नी व एक पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed