{"_id":"59b578ce4f1c1beb7f8b5b91","slug":"death-of-child-after-drowning-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
बांदा (ब्यूरो)। तिंदवारी थाना क्षेत्र के महेदू गांव में राम सिंह कुशवाहा का 10 वर्षीय पुत्र अर्जुन की रविवार को तालाब में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। वह कक्षा चार में पढ़ता था। पड़ोसी बच्चों के साथ गांव के भुईयारानी तालाब में नहाने गया था। साथी बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अर्जुन तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन