फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of brother-in-law in collision with Anna cow

अन्ना गाय से टकराकर साले-बहनोई की मौत

Fri, 11 Oct 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death of brother-in-law in collision with Anna cow
बांदा। अन्ना गाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक पर सवार युवा साले और बहनोई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात दोनों शव जिला अस्पताल की मच्र्युरी में लाए गए। घटनास्थल पर बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। मटौंध थाना क्षेत्र के बनिया खोड़ गांव का चुनुबादी प्रजापति (35) पुत्र राजा और उसका बहनोई जालकादीन (38) निवासी थामन खोड़ (छतरपुर, एमपी) एक ही बाइक पर पड़ोसी गांव मटौंध थाना क्षेत्र के मुड़ेरी गांव गए थे। शाम को दोनों लौट रहे थे। तभी खैराडा बाइपास के नजदीक तेज रफ्तार बाइक सामने आ गई अन्ना गाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

चुनुबादी और जालका दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को मच्र्युरी में रखाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटनास्थल के पास हेलमेट नहीं मिले। मटौंध थाना निरीक्षक शैल कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक में शराब की बोतल मिली है। बताया कि यह दोनों मुर्गा लेने मुड़ेरी गांव गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed