फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of an old woman working in the field due to lightning

खेत में काम कर रही वृद्धा पर बिजली गिरने से मौत

Sun, 12 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death of an old woman working in the field due to lightning
बांदा/मटौंध। खेत में काम कर रही वृद्धा पर शनिवार को बिजली गिरने से मौत हो गई। उधर, मटौंध थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से 13 बकरियों की भी मौत हो गई। महिलाएं बाल-बाल बचीं।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल रायपुर गांव निवासी चुनुबाद की पत्नी शांति देवी (70) शनिवार को शाम खेत में काम कर रही थी। तभी बारिश शुरू हो गई। वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। इसी बीच धमाके के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। राजस्व विभाग कर्मी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के झिंगा खोड़ हार (रेल लाइन के पास) शनिवार की शाम बिजली गिरने से 13 बकरियां भी मर गईं और तीन झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें लेकर गईं महिलाएं बाल-बाल बच गईं। महिलाओं ने बताया कि फुल्लू की चार, बाबूलाल, बंडा व जगरू की दो-दो और लाला, लल्ला व लालजी के एक-एक बकरी मर गईं। ये सभी कंधी का पुरवा के हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, राजस्व विभाग के अवधेश कुमार शुक्ला आदि मौके पर पहुंचे। डॉ. राजेश गुप्ता ने बकरियों का पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणों ने डीएम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed