फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of a teenager living in a lawyer's house

अधिवक्ता के घर रह रही किशोरी की मौत

Sun, 25 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death of a teenager living in a lawyer's house
बांदा। सहायक शासकीय अधिवक्ता के दिव्यांग बच्चे की देखभाल के लिए अधिवक्ता के घर परवरिश पा रही 16 वर्षीय किशोरी की अचानक हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। किशोरी के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पिता ने जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने प्रथम दृष्टतया आरोपों को गलत बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के छावनी मोहल्ला निवासी गोविंद प्रसाद रैकवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री सानिया रैकवार शहर के छत्रसाल स्कूल में पढ़ती थी। तभी स्कूल की शिक्षिका अजीता दीक्षित ने अपने दिव्यांग बच्चे की देखरेख के लिए अपने पास रख लिया। पूरी परवरिश का भरोसा दिलाया। सानिया वहीं रह रही थी। अजीता के पति मनोज दीक्षित सहायक शासकीय अधिवक्ता हैं। किशोरी के पिता के मुताबिक, 24 जुलाई को आधी रात के बाद फोन पर बेटी के बीमार होने और फिर मृत्यु हो जाने की खबर मिली। उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था। आरोप लगाया कि जहर खिलाने से मौत हुई है। उधर, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज दीक्षित भी किशोरी की मौत से काफी गमजदा हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में उन्होंने बताया कि सानिया को बेटी की तरह रखे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाए और इलाज कराया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर मिली है। जांच में प्रथम दृष्टतया अधिवक्ता के परिवार पर लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए हैं। वह किशोरी को बेटी की तरह परवरिश कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। गौरतलब है कि मृतका इस समय 7वीं कक्षा की छात्रा थी। चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। पिता पेशे से ड्राइवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed