{"_id":"b2ae1a9848c694c23685314f6fe58fbd","slug":"death-in-a-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए जाम लगाते हुए मुआवजा मांगा।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के दर्दा गांव मेें मंगलवार की सुबह हैंडपंप से पानी लेकर लौट रहे रामनारायण (65) पुत्र शिवराज को बालू खदान जा रहे ट्रक ने रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों को पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
उधर, दूसरी घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के भीती गांव का फतेह मोहम्मद (25) पुत्र सिराजुल सोमवार को शाम बाइक पर जाते समय एक दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गया। इसी तरह बांदा शहर के छोटी बाजार निवासी राकेश (42) मंगलवार को दोपहर बाइक से जाते समय चिल्ला चौराहे पर ट्रैक्टर से टकराकर घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन