फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deaf and mute teenager kidnapped and raped, villagers nab her

Banda News: मूकबधिर किशोरी को अपहरण कर दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दबोचा

Fri, 17 Apr 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 17 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Deaf and mute teenager kidnapped and raped, villagers nab her
बबेरू (बांदा)। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने मूकबधिर किशोरी को अगवाकर घर में बंद कर लिया। इसके बाद तीन घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसियों ने युवक का दरवाजा खुलवाया तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद आरोपी चाकू का खौफ दिखाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम तकरीबन छह बजे मूकबधिर किशोरी अपने घर के पास बैठी थी। तभी आरोपी तोप सिंह उसे पकड़कर अपने घर के अंदर ले गया। आरोपी उसका मुंह भी कपड़े से बंद किए था। इसके बाद उसके साथ तीन घंटे तक दुष्कर्म किया। इधर, किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने गांव में तलाश कर रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने तोप सिंह के घर से किसी लड़की के रोने व चिल्लाने की आवाज सुनी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एकत्र होकर दरवाजा खटखटाया और खुलते ही ग्रामीण घर के अंदर घुस गए। जहां घर के एक कमरे में किशोरी बेसुध पड़ी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक चाकू का भय दिखाकर मौके से भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मूकबधिर किशोरी का मेडिकल कराया गया है। जिसके आधार पर आरोपी तोप सिंह के खिलाफ पॉक्सो व अपहरण का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed