{"_id":"6a6251adb64fcb1bc1003f62","slug":"deadline-to-apply-for-hajj-pilgrimage-is-the-24th-banda-news-c-12-1-knp1100-1596513-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हज यात्रा के लिए 24 तक ही आवेदन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हज यात्रा के लिए 24 तक ही आवेदन का मौका
Thu, 23 Jul 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बांदा। हज यात्रा 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई है, जिसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मुख्य हज ट्रेनर आरिफ खान ने बताया कि पासपोर्ट वैधता संबंधी समस्याओं के कारण अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की अपील पर यह तिथि निर्धारित की गई है।
हज यात्रियों का डिजिटल रैंडम चयन 30 जुलाई को सुबह 11 बजे हज हाउस में होगा। चयनित यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट और एसएमएस पर जारी की जाएगी। सभी चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की पहली किस्त जमा करनी होगी। यह राशि ऑनलाइन या स्टेट बैंक और यूनियन बैंक के चालान से जमा की जा सकती है। समय पर भुगतान न करने पर चयन रद्द हो सकता है। आरिफ खान को हज 2027 के प्रचार-प्रसार के लिए आधिकारिक रूप से नामित किया गया है। ब्यूरो