फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of young man found hanging, accused of murder

Banda News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Wed, 08 May 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging, accused of murder
बांदा। घर से तीन दिन से लापता युवक का शव बुधवार की सुबह खेत पर स्थित पेड़ से फंदे पर लटका मिला। चार दिन पहले ही मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने युवक से पूछताछ की थी। इसके बाद से ही वह लापता था। वहीं, युवक के परिजनों ने चोरी का आरोप लगाने वाले लोगों पर ही हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव के मजरा गौर शिवपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेश मजदूरी करता था। 25 अप्रैल को गांव के छोटे मंदिर से घंटा, हारमोनियम आदि सामान चोरी हो गया था। मंदिर के पुजारी ने नरैनी कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी थी। पुजारी और ग्रामीणों के शक के आधार पर पुलिस ने चार मई को सुरेश को कोतवाली बुलाया और पूछताछ की। प्रधान के हस्तक्षेप पर पुजारी और सुरेश के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद सुरेश थाने से घर आ गया। रात को रुकने के बाद अगले दिन सुबह वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सुरेश की काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार की सुबह सुरेश का शव गांव से तीन किलोमीटर दूर गहरा नाला के पास लगे पीपल के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई रामेश्वर ने आरोप लगाने वालों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल नरैनी सुरेश कुमार सैनी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।



इनसेट

पत्नी के काटे थे बाल, घर में की थी तोड़फोड़
नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि सुरेश की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसने कुछ दिन पहले पत्नी के बाल काट दिए थे और घर के बर्तन तोड़कर उन्हें बोरे में भर दिया था। सुरेश की पत्नी जानकी बच्चों के साथ मायके में है। कोतवाल ने कहा कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली थी। बाद में मंदिर के पुजारी और सुरेश के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed