{"_id":"5eef9aa18ebc3e433e4cb81e","slug":"dead-body-of-scavenger-found-hanging-from-the-pond-banda-news-knp5668219113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब किनारे फंदे से लटका मिला सफाईकर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब किनारे फंदे से लटका मिला सफाईकर्मी का शव
विज्ञापन
नरैनी। नगर पंचायत के सफाईकर्मी ने तालाब किनारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पटेल नगर निवासी राममिलन (45) पुत्र रामप्यारे नगर पंचायत में सफाईकर्मी पद पर तैनात था।
रविवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से चंद कदम दूर स्थित तालाब के भीटा पर लगे बबूल के पेड़ पर फांसी से शव लटका मिला। उसकी टीशर्ट का एक छोर गर्दन में और दूसरा पेड़ पर बंधा था।
तालाब पर आइं महिलाओं ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने कोतवाली के उपनिरीक्षक बीके मिश्रा पहुंचे और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि वह शराब के नशे का आदी था। इससे पूर्व भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। परिवार के लोग आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं।