{"_id":"654540f46927aad22507b346","slug":"dead-body-of-an-old-man-found-lying-on-the-roadside-in-khanti-banda-news-c-212-1-sknp1006-4108-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला वृद्ध का शव
Sat, 04 Nov 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक खंती में वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मौत की वजह दुर्घटना मानी जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के मजरा मौहारी डेरा निवासी मेवालाल निषाद (60) का शव शुक्रवार सुबह मौहारी डेरा व मंगलिया डेरा के बीच कच्ची सड़क के पास खंती में पड़ा मिला। पुत्र राहुल ने बताया कि मेवालाल अपनी पत्नी शिवदुलारी व भाभी छिद्दी के साथ मंगलिया डेरा जन सेवा केंद्र से पांच हजार रुपये निकालने गया था। उसके बाद पत्नी से 500 रुपये लिए और दोनों को घर भेज दिया। वह रात भर घर नहीं आया।
तलाश के बावजूद नहीं मिला। शुक्रवार सुबह कच्ची सड़क मार्ग पर खंती में उसका शव पड़ा मिला। शव के पास उसकी चप्पल थी। राहुल ने बताया कि गिरकर उनकी मौत हो गई। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव में चोट के निशान नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया गिरकर मौत होना लग रहा है। उनके चार बीघा जमीन है। खेती-किसानी करता था। शव के पास से मोबाइल फोन और जेब में 10-20 रुपये मिले हैं।