फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of a youth found in the toilet, there was a noose around the neck

शौचालय में मिला युवक का शव, गले में कसा था फंदा

Wed, 26 Feb 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in the toilet, there was a noose around the neck
बांदा। स्वच्छ शौचालय योजना के शौचालय में युवक का शव कंडों के ढेर में टिका मिला। गले में अंगौछे का फंदा था। पत्नी ने गला घोटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस फौरीतौर पर घटना को संदेहास्पद बता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पूछताछ के लिए गांव के ही 10 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव की है। सोमवार की शाम छह बजे सुनील निषाद (38) पुत्र मेड़वा निषाद साथियों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। रात को वापस नहीं आया। मंगलवार को सुबह पत्नी गुड़िया ने घर के बाहर बने शौचालय में कंडों के ढेर में सुनील का शव देखा। दरवाजे खुले थे। घर के अन्य सदस्यों और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल की छानबीन के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने बताया कि पति के नाम 13 बीघा जमीन है। खेतीबारी के साथ सुनील बाइक पर बालू को बोरियां ढोने और बेचने का भी काम करता था। कुछ लोगों से लेन-देन का विवाद था। आरोप लगाया कि शराब पिलाने के बाद पड़ोस के चार लोगों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हालांकि उसने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। मृतक सुनील अपने घर में तीन बहनों में इकलौता था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा और क्षेत्राधिकारी सदर राघवेंद्र सिंह और थाना इंसपेक्टर पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के आसपास फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। सीओ श्री सिंह ने बताया कि घटना संदेहास्पद है। जांच की जा रही है। बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हत्या/आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकती। यह भी बताया कि आरोपी चार युवकों सहित गांव के लगभग 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed