फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of a young man found in the basement of a house, murder alleged

Banda News: मकान के बेसमेंट में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 11 Oct 2024 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the basement of a house, murder alleged
नरैनी। नवनिर्मित मकान के बेसमेंट में संदिग्ध हालात में युवक का शव कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। दाएं हाथ में प्लास दबा था। मां ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथम दृष्टया करंट से मौत बता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा मार्ग पर मुख्य बाजार के पास नरेश चौरसिया के नवनिर्मित मकान के बेसमेंट में कल्हरा गांव के कल्लू (18) का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला तो दाहिना हाथ और अंगुलियां झुलसी थीं। हाथ में तार काटने वाला प्लास था। कल्लू की मां माया ने बताया कि बुधवार की शाम गांव का ही एक व्यक्ति, कल्लू को बाइक पर बैठाकर नरैनी ले गया था। रात में जब कल्लू घर नहीं आया तो मां ने उस व्यक्ति के घर जाकर पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। मां ने उस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

उधर, मोहल्लेवासियों ने सबमर्सिबल चोरी करने के उद्देश्य से घुसने की आशंका जताई है। नरैनी कोतवाली राममोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की करंट लगने से मौत हुई है। मां की तहरीर पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed