फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree in the forest

जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 31 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree in the forest
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा स्थित जंगल में बबूल के पेड़ पर युवक का शव बृहस्पतिवार की शाम फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि घर आते समय लापता हो गया था। परिजनों ने हत्या कर शव फांसी में लटकाने की आशंका जताई, वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

कलेक्टर पुरवा निवासी चरन सिंह यादव का पुत्र अरविंद उर्फ छोटू (19) का बृहस्पतिवार को शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे पर शव लटका मिला। चरवाहों ने देखा और पहचान करने के बाद परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई योगेंद्र सिंह ने बताया कि अरविंद अपने दोस्तों के साथ आगरा घूमने गया था। दो दिन पूर्व सुबह 10 बजे लौटा और दोहा गांव में रुक गया। उसने फोन से ही परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद बाइक से घर के लिए निकल आया, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। फोन भी स्विच ऑफ बताता रहा। बृहस्पतिवार की शाम फांसी पर शव लटका होने की सूचना प्राप्त हुई। बाइक भी जंगल में मिली। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। मृतक ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और पिता संग खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में युवती ने जहर खाया, मौत
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं में पुष्पेंद्र की पत्नी ज्योति (26) ने शुक्रवार को सुबह घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई और जिला अस्पताल लेकर गए। यहां हालत ज्यादा गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर के चिकित्साधिकारी डा. विनीत सचान ने उसे रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ज्योति ने दम तोड़ दिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। ज्योति की शादी पिछले वर्ष हुई थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की चर्चा रही। वहीं, मायके वाले भी घटना पर संदेह जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही गई है। इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed