फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DCM tramples innocent child playing on roadside, dies

Banda News: डीसीएम ने सड़क किनारे खेल रहे मासूम को रौंदा, मौत

Sun, 15 Dec 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
DCM tramples innocent child playing on roadside, dies
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर-सरैंया मार्ग पर शनिवार देर शाम को सड़क किनारे खेल रहे एक मासूम को डीसीएम ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रैपुरा थानाक्षेत्र के अगरहुणा गांव निवासी भैरो ने बताया कि उसका पुत्र अभिलाष (6) गांव के बाहर मानिकपुर-सरैंया मार्ग के किनारे अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी सरैंया की तरफ से कटहल लादकर आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसके बच्चे को कुचल दिया। परिजन उसे मानिकपुर सामुदायिक अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि अभिलाष सबसे बड़ा था, उसकी दो छोटी बहनें हैं। रैपुरा थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि डीसीएम चालक को हिरासत ले लिया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed