{"_id":"6910d83adbca03703d06d750","slug":"dcm-loaded-with-38-cattle-caught-four-arrested-banda-news-c-212-1-bnd1018-135835-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 38 मवेशियों से भरी डीसीएम पकड़ी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 38 मवेशियों से भरी डीसीएम पकड़ी, चार गिरफ्तार
Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा थाना पुलिस ने पशु क्रूरता और अवैध पशु परिवहन के मामले का खुलासा करते हुए 38 मवेशियों से भरी एक डीसीएम गाड़ी को पकड़ा है। वाहन में मवेशियों को रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। इनमें एक भैंस मृत और कई घायल पाई गईं।
थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह के नेतृत्व में एसआई सुधीर सिंह शनिवार शाम पुलिसकर्मियों मुजीब अहमद, महेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार और अनूप के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक डीसीएम गाड़ी में अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहे हैं। पुलिस ने बबेरू रोड मंडी गेट के पास घेराबंदी की और संदिग्ध सफेद रंग की मुंबई नंबर प्लेट वाली डीसीएम को रोक लिया। जांच में वाहन के अंदर 29 भैंसें और 9 पड़वे ठूंसकर भरे मिले।
चालक वकील तथा सवार नईम खां, जुनैद और गयूर से वाहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर डीसीएम को सीज कर दिया। बरामद मवेशियों को स्थानीय व्यक्ति सहीद खां निवासी रंजीतपुर की सुपुर्दगी में दिया गया है। थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।