फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DCM full of 24 cattle caught, two arrested

Banda News: 24 मवेशियों से भरा डीसीएम पकड़ा, दो गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 05:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
DCM full of 24 cattle caught, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खप्टिहा कलां। पुलिस ने मवेशियों से भरी डीसीएम पकड़ी है। मवेशी मेरठ से उन्नाव लाए जा रहे थे। इस मामले में फतेहपुर के लोगों को पकड़ा है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के चिल्ला तिराहा पर गुरुवार की शाम पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। पपरेंदा चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा और कांस्टेबल अनूप कुमार ने अतरहट गांव के पास एक डीसीएम को रोक कर तलाशी ली। डीसीएम में 24 मवेशी भरे थे। इनके हाथ पैर बंधे थे। कई मवेशी गंभीर हालत में थे। पूछताछ में डीसीएम चालक ने अपना नाम लाल चुद्र निवासी सरगांव थाना थरियांव फतेहपुर और साथी ने अपना नाम रियाज निवासी मोहम्मद रशीद नगर थाना निसारी जिला मेरठ बताया। दोनों मवेशियों को ले जाने से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए। बताया कि मवेशी मेरठ से उन्नाव के सलाटर हाउस ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष पैलानी प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। डीसीएम और मवेशी जब्त कर लिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed