{"_id":"5ab538974f1c1b91778b700e","slug":"dcm-driver-and-woman-s-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डीसीएम चालक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में डीसीएम चालक और महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
ट्रक-डीसीएम की भिड़त में डीसीएम चालक की मौत हो गई। बगल की सीट में बैठा चालक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में ब्रेकर में बाइक गिरने से महिला की मौत हो गई। दो जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के इंगोहटा गांव का डीसीएम चालक कालीचरण (65) गुुरुवार की रात अपने पुत्र संतोष (30) के साथ अतर्रा से प्लास्टिक के पाइप लेकर कानपुर जा रहा था। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। यूपी-100 पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने चालक कालीचरण को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल संतोष को कानपुर रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में भाई भगवानदीन ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन बच्चे छोड़ गया है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ासानी गांव की झंडू देवी (65) पत्नी शिवपूजन शुक्रवार की सुबह अपने दामाद देवकुमार (48) व नातिन रंजना (28) निवासी चिल्लीमल (चित्रकूट) के साथ बाइक से मंडल कारागार में बंद पुत्र से मिलाई करने आ रही थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव के पास ब्रेकर में बाइक आनियंत्रित होकर गिर गई। तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में झंडू देवी की मौत हो गई। दामाद व नातिन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में चार राहगीर घायल
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार मोहल्ले का शिवम (23) शुक्रवार की दोपहर साइकिल से कोचिंग पढ़ाने जा रहा था। कचहरी पुल पर बाइक की टक्कर से घायल हो गया। इसी मोहल्ले का बबलू (20) शुक्रवार की सुबह अपने पड़ोसी हीरालाल (19) व अजय (14) के साथ बाइक से हथौरा गांव जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से तीनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।