फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dara Shikoh sacrifice Day tribute

दाराशिकोह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

Wed, 31 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 31 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dara Shikoh sacrifice Day tribute
बलिदान दिवस पर दाराशिकोह को पुष्पांजलि देते विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बादशाह शाहजहां और बेगम मुमताज के बड़े बेटे शहजादा दारा शिकोह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। इतिहासकारों और साहित्य प्रेमियों ने मानव धर्म मिशन और राधाकृष्ण बुंदेली मेमोरियल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित की। दाराशिकोह को हिंदू-मुस्लिम एकता का समर्थक और सहिष्णुता का प्रतीक बताया। स्वराज शिक्षा सदन सभागार में मंगलवार को मनाए गए बलिदान दिवस में दाराशिकोह के चित्र पर फूल चढ़ाए गए। गोष्ठी का संचालन कर रहे बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष कैप्टन सूर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि दारा शिकोह ने हिंदू धार्मिक ग्रंथों रामायण और महाभारत समेत 52 उपनिषदों का अनुवाद संस्कृत से फारसी में किया। सूफी संतों के जीवन चरित्र पर ‘रिसालए हकनुमा’, ‘अकसीरे आजम’ और ‘मुकालमय बाबालालौ’ का विवेचन किया।

विज्ञापन


बुजुर्ग समाजसेवी बीडी गुप्ता ने कहा कि महान इतिहासकार बरनियर ने अपनी भारत यात्रा की पुस्तक में लिखा है कि दारा में अच्छे गुणों की कमी नहीं थी। ऐसे महान शहजादे को उसके सगे भाइयों ने मारा और धर्मद्रोही घोषित करके मृत्युदंड दिया। ऐसे नायक को हिंदू धर्म का बलिदानी कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा। कवि जवाहरलाल जलज ने दाराशिकोह के कविता संग्रह लेखन पर प्रकाश डाला। कहा कि साहित्यकार हिंदू या मुस्लिम नहीं होता। वह समाज का आइना होता है। दिल्ली से आए आईयू खां ने कहा कि आज सारी दुनियां को ऐसे ही शहजादे की जरूरत है। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त ने कहा कि दारा की नजर में द्रव्य में आत्मा का अवतरण और निर्माण आदि परिलक्षित होते हैं। गोष्ठी में राम प्रताप शुक्ला, नाथूराम लश्करी, माधव सैनी, श्रीश शर्मा, ओम प्रकाश मसुरहा, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, सुरेंद्र सिंह ने भी विचार प्रकट किए। साथ ही दाराशिकोह को पाठ्य पुस्तक में शामिल करने की मांग की। रामकेश तिवारी, जीशान, अतुल मिश्र, रहमान, शैलेंद्र आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed