फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dandiya and Garba dance

बबेरू के मढ़ी दाई मंदिर परिसर में डांडिया व गरबा नृत्य से बांधा समा

Fri, 27 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 27 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dandiya and Garba dance

मढ़ी दाई मंदिर परिसर में चित्रांश जनहित प्रकाश संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शुक्रवार को छात्राओं ने डांडिया व गरबा डांस और भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


देवी गीत पर प्रियंका, कामिनी साहू व हिमांशी की प्रस्तुति भक्ति से सराबोर रही। विशाखा गुप्ता ने ‘कान्हा की मुरली’ और मोनिका, साक्षी ने ‘राधा तेरी चुनरी’ गीत गाया। गणेश व शिव स्तुति की। प्रतियोगिता में कामिनी साहू प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और हिमांशी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल यादव व रजनी श्रीवास्तव और लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने अव्वल प्रतिभागियों को उपहार और शील्ड व प्रमाण पत्र दिया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में संगीता गुप्ता, प्रमिला देवी, मीना भारतीय शामिल रहीं। प्रबंधक चंद्रमोहन श्रीवास्तव, ज्योति सोनी, अमरलाल श्रीवास्तव, डॉ.सत्यनारायण, उमेश श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन गुलाब उपाध्याय ने किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed