{"_id":"614cbf248ebc3e0b35690ccf","slug":"damaged-pipeline-repair-work-begins-banda-news-knp6540083111","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त राइजिंग पाइप लाइन के मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त राइजिंग पाइप लाइन के मरम्मत का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। जल संस्थान की नरैनी रोड स्थित क्षतिग्रस्त राइजिंग पाइपलाइन के मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित थी। लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए परेशान है।
राइजिंग पाइपलाइन से पानी की टंकी को भरकर कस्बे के आधे से ज्यादा भूभाग की पेयजल आपूर्ति की जाती है। टंकी के न भरने से स्वास्थ्य केंद्र, सिविल जज, क्षेत्राधिकारी, डाक्टर कालोनी, सहित नरैनी रोड, सिविल लाइन, लाल थोक, बजरंग नगर, गोखिया मोड़, आजाद नगर, गौरा बाबा, भद्रकाली रोड, रामलीला मैदान रोड, बांदा रोड, चौक बाजार सहित दो दर्जन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति न होने से हाहाकार मचा हुआ था।
समाचार पत्र में बृहस्पतिवार को खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जल संस्थान के अधिकारियों ने पाइप लाइन के मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जेई कौशल कांत ने बताया कि मुख्यालय से सामान प्राप्त हो गया है जल्द पाइप लाइन ठीक कराने का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।