फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   dacoit Gauri Yadav beaten contractor and laborers

डकैत गौरी यादव ने ठेकेदार और मजदूरों को पीटकर खदेड़ा

Sun, 09 Aug 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 09 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
dacoit Gauri Yadav beaten contractor and laborers

50 हजार के इनामी दस्यु सरगना गौरी यादव ने एक पखवारे के अंदर दूसरी बार अपने ही गांव में सरेशाम धावा बोलकर आरईएस द्वारा बनवाई जा रही सीसी सड़क का काम ठप करा दिया। ठेकेदार और आधा दर्जन मजदूरों को बंदूक की बटों से पीटकर खदेड़ दिया। एक लाख रुपये चौथ दिए बगैर काम शुरू कराने पर गोलियों से भूनने की धमकी दी। वहीं थानेदार ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन


बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के सेहरिन गांव में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईएस) द्वारा लगभग 10 लाख रुपये लागत की 250 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। 50 हजार का इनामी दस्यु सरगना उदयभान उर्फ गौरी यादव यह सड़क बगैर चौथ के बनने नहीं दे रहा।
विज्ञापन


एक पखवारे पहले भी उसने सड़क निर्माण का काम ठप करा दिया था। पुलिस की देखरेख में निर्माण शुरू कराया गया था। पुलिस के निर्माण स्थल से हटते ही शनिवार शाम गौरी यादव ने एक दर्जन हथियारबंद साथियों के साथ फिर निर्माण स्थल पर धावा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां काम करा रहे ठेकेदार पिंटू सिंह को दबोच लिया। आधा दर्जन मजदूरों और ठेकेदार की बंदूक की बटों से जमकर पिटाई की। सड़क निर्माण के एवज में 1 लाख रुपये चौथ भिजवाने की धमकी देकर सभी को खदेड़ दिया।


उधर, थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने घटना की जानकारी से इनकार किया। उल्टा सवाल दागा कि आप देखने आए थे गौरी यादव ने काम रुकवाया। यहां तक कह दिया कि डकैत जाने और ठेकेदार जाने। थानाध्यक्ष के इस जवाब के बाद अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया के सीयूजी मोबाइल पर कॉल की गई तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed