{"_id":"612d1bdd8ebc3e494c7de2e6","slug":"cyclonic-winds-brought-rain-banda-news-knp6491946151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवातीय हवाओं ने कराई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवातीय हवाओं ने कराई झमाझम बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मानसूनी सिस्टम एक बार फिर हरकत में आ गया। कई दिनों से तेज धूप और उमस से पसीने में सराबोर हो रहे लोगों ने सोमवार को शाम बारिश के बीच सुहावने मौसम का लुत्फ लिया। तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। देर रात तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी था।
मौसम विभाग ने दो दिन पूर्व कहा था कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय परिसंचरण) के प्रभाव से मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ।
सोमवार को दिनभर धूप और गर्मी के बाद शाम करीब 4 बजे से तेज हवाओं के बीच आए मानसूनी बादलों ने झमाझम बारिश की। मौसम पूरी तरह बदल गया। उमस और गर्मी फौरी तौर पर गायब हो गई। बूंदाबांदी का सिलसिला देर रात चलता रहा।
विज्ञापन
उधर, बारिश से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजनों पर असर पड़ा। शासन द्वारा जन्माष्टमी के दिन 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश दिए गए थे, लेकिन बारिश और तेज हवाएं इस आदेश के अमल पर आड़े आ गईं।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी फीडर बंद रखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी मौसम के तेवर ऐसे ही रह सकते हैं।