फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cyclist dies due to Bolero collision

बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Fri, 14 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to Bolero collision
बांदा। दुकान बंद कर साइकिल से घर जाते समय नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से साइकिल मिस्त्री की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया तो पुलिस से नोकझोंक हुई। परिजन उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम खोला तब यातायात बहाल हुआ। उधर, टक्कर मारने वाली बोलेरो पर सवार दोनों लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना बुधवार की रात झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे की है। ग्रामीणों के मुताबिक डिंगवाही गांव निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा (35) पुत्र बुलारे गांव में साइकिल रिपेयरिंग की दुकान किए था। देर शाम दुकान बंद कर साइकिल से घर जाते समय हाईवे पर बांदा शहर की ओर से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जितेंद्र की वहीं मौत हो गई। उधर, बोलेरो भी बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। उस पर सवार दोनों लोग भाग निकले। ग्रामीणों और मृतक की पत्नी पिंकी व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे बाधित कर दिया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि जीप में पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। चालक समेत दोनों लोग फरार हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए, जाम लगाने पर पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। दोनों ओर जाम में वाहन फंस गए। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार पुष्पक और कोतवाली इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत आदि ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर परिजनों को शांत किया और जाम खत्म कराया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed