फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cycle rider laborer dies due to car collision

Banda Accident: कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Fri, 07 Apr 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अरम उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अरम उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cycle rider laborer dies due to car collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में साइकिल से अपने गांव जा रहे मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मटौंध थाना क्षेत्र के चिलेहटा गांव निवासी रामकिशोर सिंह (50) गुरुवार की रात बांदा से मजदूरी करके साइकिल से अपने घर जा रहा था। त्रिवेणी बाईपास के पास सडक़ पार करते समय वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वह साइकिल से छिटककर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि वह मजदूरी करता था। रात को सामान खरीदने के बाद वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। मटौंध थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि दुर्घटना में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed