{"_id":"60609f408ebc3ec4ab1a6e35","slug":"cultural-student-banda-news-banda-news-knp6204162118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बांधा समा
विज्ञापन
cultural,student,banda news
- फोटो : BANDA
बांदा। राजीव गांधी महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बीकाम तृतीय में कांस्य पदक हासिल करने वाले मेधावी छात्र मोहित भागवानी को जनक दुलारी स्मृति सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हमीरपुर सदर विधायक युवराज सिंह व उप प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें अवसर मिलने की जरूरत है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के एकल नृत्य, बुंदेली व होली नृत्य की सराहना की। प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या पेश की। शतरंज, बैडमिंटन, कैरम, क्रिकेट, पोस्टर, रंगोली, निबंध, वेस्ट मैटेरियल व मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उन्हें प्रमाणपत्र बांटे गए। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाकर कुलाधिपति द्वारा कांस्य पदक से सम्मानित छात्र मोहित को महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने जनक दुलारी स्मृति व दस हजार रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
बीकॉम तृतीय वर्ष में टॉप 20 में 10वां व महाविद्यालय में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा नेवी कुकरेजा, साहिला सहित वैशाली खरे, रागिनी चौरसिया, साक्षी रावत को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश नृत्य, रंगीलो मारो डोलना, जवारा व बरसाने की होली आदि नृत्य पेश किए। संचालन प्रवक्ता डा. विष्णु स्वरूप गुप्ता ने किया। सुनील कुमार (शनि), निशा गुप्ता, श्रद्धा निगम, कैलाशचंद्र मेहरा, योगेंद्र सिन्हा, रामपाल गुप्ता, डीएवी इंटर कालेज प्रबंध समिति के विजय गुप्ता, उप सचिव हरी प्रकाश गुप्ता, मनु अग्रवाल, इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला, अरविंद सिंह यादव, गरिमा द्विवेदी, डा. दिव्या सिंह, शकुंतला गुप्ता, डा. विवेक कुमार पांडेय और राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

cultural,student,banda news- फोटो : BANDA
विज्ञापन