{"_id":"61817ec6d9c3b531b96fce8b","slug":"cultural-banda-news-knp661975693","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा उत्सव में रंगारंग कार्यकर्मों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा उत्सव में रंगारंग कार्यकर्मों की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गंगा उत्सव की मंगलवार को भी धूम रही। केन नदी तट सुबह से शाम तक रंगारंग कार्यक्रमों, योगा और सफाई अभियानों से आबाद रहा।
जिला गंगा समिति के तत्वावधान में मंगलवार की सुबह केन तट पर योगाभ्यास हुआ। समिति के सदस्य शिवपूजन गुप्ता की मौजूदगी में योग गुरु प्रकाश साहू ने योग सिखाया। इसमें संत तुलसी पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए।
स्वच्छता ही सेवा नारे के तहत केन तट में सफाई अभियान चला। समिति अध्यक्ष/डीएम अनुराग पटेल ने भी तट की सफाई की। डीएफओ संजय अग्रवाल, एसडीएम सुधीर कुमार, नगर पालिका ईओ बुद्ध प्रकाश सहित अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयं सेवियों ने तट की सफाई की।
इसके पहले सोमवार की शाम नदी तट पर आरती हुई। नटराज संगीत विद्यालय के कलाकारों और बालिकाओं ने गंगा थीम पर श्लोक वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गंगा उत्सव में शरीक होने आए सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने केन नदी पुल पर स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरा रहने की समस्या पर डीएम अनुराग पटेल से बात की। डीएम ने सांसद व विधायक को भरोसा दिलाया कि केन पुल पर शीघ्र लाइट लगवाई जाएगी। साथ ही नदी तक जाने के लिए ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर सीसी सड़क बनेगी।