फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   cultural

शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा मिलन

Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
cultural
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में मंगलवार को यहां के एक गेस्ट हाउस में शस्त्र पूजा के साथ दशहरा मिलन मनाया गया। साथ ही सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की जयंती भी मनाई गई। समारोह में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में सात नवंबर को सत्यनारायण इंटर कालेज तिंदवारी में क्षत्रिय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि सिकंदर, गजनवी, गौरी, अकबर को पाठ्यक्रम में महत्व दिया गया है। राष्ट्र व संस्कृति के रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले नाग भट्ट, बप्पारावल, खारबेल, भारत सम्राट मिहिर भोज को आम नागरिक कम ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति में सुधार होना चाहिए, जिससे राष्ट्रीय भावना विकसित हो सके। रामकरन सिंह बच्चन, जयराम सिंह (बछेउरा) व सावित्री सिंह ने क्षत्रिय एकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सिंह व कैप्टन एसबी सिंह राठौर ने की।
इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सावित्री सिंह व ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह (सोनू) के अलावा कमलेश सिंह, डॉ. इंद्रवीर सिंह, श्याम सिंह, वीएन सिंह, सूर्यपाल चौहान, नागेंद्र सिंह लाला, अजय सिंह, राजा बाबू सिंह परमार, सबल सिंह व डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed