फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crowd of devotees going to Maha Kumbha causes traffic jam at many places

Banda News: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से जगह-जगह जाम

Tue, 11 Feb 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees going to Maha Kumbha causes traffic jam at many places
रविवार रात रेलवे स्टेशन पर मौजूद प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद
बांदा। महाकुंभ में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज के आसपास के जिलों की सीमाओं पर वाहन रोक देने से जाम की स्थिति बन गई। इसका असर बांदा में भी दिखाई दिया। बांदा-प्रयागराज मार्ग पर अतर्रा कस्बे में जाम की स्थिति रही। बदौसा सीमा पर खुटहा गांव के पास वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बांदा-पपरेंदा मार्ग पर दो घंटे से अधिक समय तक 50 से ज्यादा वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। इस वजह से वहां पर काफी भीड़ हो गई है। इस भीड़ को रोकने के लिए कम संख्या में वाहनों को प्रयागराज जाने दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से जहां-तहां वाहनों को रोका गया। इस वजह से बदौसा सीमा पर खुटा गांव के पास लगभग डेढ़ किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

चित्रकूट से बांदा की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट ब्लॉक कर दिया गया। आगे का रूट खाली होने पर वाहनों को निकाला जा रहा है। इधर, नरैनी से अतर्रा, नरैनी से करतल और नरैनी से कालिंजर मार्ग पर भी वाहनों को दो-दो घंटे रोका जा रहा है। रूट खाली होने की लोकेशन मिलने के बाद प्रयागराज की तरफ निकाला जा रहा है। जसपुरा, पैलानी, अतर्रा, बबेरू और नरैनी थाना प्रभारियों और संबंधित चौकी प्रभारियों के मुताबिक महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को यथास्थिति भांपते हुए आगे निकाला जा रहा है। हालांकि उच्चाधिकारियों का कोई नया निर्देश अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर भारी वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोका जा रहा है। पपरेंदा के समीप ट्रकों की लंबी कतार लगी है। ट्रक चालक कानपुर के रमेश कुमार, रायबरेली के राजेश बाबू, फतेहपुर के अनिल और आकाश कुमार ने बताया कि 24 घंटों से उन्हें आगे जाने से रोका गया है। पुलिस का कहना है कि रास्ता खाली होने के बाद ट्रकों को आगे निकाला जाएगा। साथ ही नरैनी और अतर्रा रोड पर भी नो इंट्री प्वाइंट पर ट्रकों और भारी वाहनों को रोका गया है।



मालगाड़ी रोककर निकालीं आठ ट्रेनें
स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि रेलवे प्रशासन महाकुंभ मेला को लेकर संजीदा है। सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक प्रयागराज से झांसी के लिए आठ ट्रेनें निकाली गई हैं। महाकुंभ के लिए 20 ट्रेनें कानपुर, झांसी, ग्वालियर आदि से चलाई जा रही हैं। सोमवार को एक अतिरिक्त ट्रेन कानपुर से प्रयागराज के लिए संचालित की गई है। मालगाड़ियों को जंक्शन और अन्य स्थानों पर रोक दिया गया, ताकि यात्री ट्रेनों का संचालन बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed