{"_id":"5e988d2b8ebc3e77442bdcf6","slug":"crop-ash-in-fire-from-ht-line-banda-news-knp5555550115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से लगी आग में फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से लगी आग में फसल राख
विज्ञापन
थनैल गांव में एचटी लाइन से फसल में लगी आग।
- फोटो : BANDA
अतर्रा। खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में हुई स्पार्किंग से 10 बीघे की फसल कुछ ही क्षणों में राख का ढेर बन गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को आगे बढ़ने से रोका। लेटलतीफ फायर ब्रिगेड पहुंची।
बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे रामभरोसे प्रजापति के खेत में कटी हुई रखी गेहूं की फसल में स्पार्किंग की चिंगारी से आग लग गई।
पंचायत मित्र रामप्रसाद प्रजापति ने फायर ब्रिगेड और लेखपाल ब्रजमोहन वर्मा को सूचना दी। इस बीच ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू कर दिया, लेकिन फसल नहीं बच सकी। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने भी राख पर पानी की बौछार की।